फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Examination for admission to coaching center

Chamoli News: कोचिंग सेंटर में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा

Thu, 05 Oct 2023 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Examination for admission to coaching center
फोटो--
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पीजी कॉलेज में संचालित होता है निशुल्क सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में प्रशासन की ओर से संचालित प्रेरणा कोचिंग सेंटर में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को परीक्षा आयोजित की गई। कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है।


कोचिंग सेंटर के महाविद्यालय संयोजक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि सातवें बैच के लिए बृहस्पतिवार को परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 225 अभ्यर्थी शामिल हुए। नए बैच की कक्षाएं 11 अक्तूबर से शुरू होंगी। कोचिंग सेंटर के नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन 2019 से महाविद्यालय में इस सेंटर को संचालित कर रहा है। जिसमें आईएएस, पीसीएस, अधीनस्थ चयन आयोग, बैंकिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed