{"_id":"6695167159f7464bee0578ac","slug":"every-effort-will-be-made-to-live-up-to-public-expectations-lakhpat-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107063-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की होगी पूरी कोशिश : लखपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की होगी पूरी कोशिश : लखपत
Mon, 15 Jul 2024 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
पोखरी में विजय जुलूस निकालते विधायक लखपत बुटोला। संवाद
फोटो
पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद अपने गृहक्षेत्र पोखरी पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इसके लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने में पीछे नहीं हटूंगा।
सोमवार को पोखरी पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक लखपत बुटोला का जनता ने फूल मालाओं से स्वागत किया। विनायकधार तिराहे से गोल मार्केट तक विजय जुलूस निकाला गया। गोल मार्केट में आयोजित जनसभा में विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष रवेंद्र नेगी, भीम सिंह नेगी, श्रवण सती, धीरेंद्र राणा, मयंक नेगी, संजय रडवाल, कुंवर सिंह, योगेंद्र चौधरी और मंदोधरी पंत आदि मौजूद रहे। संवाद