फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Every day more than 300 people are reaching for health checkup

Chamoli News: हर दिन 300 से अधिक लोग पहुंच रहे स्वास्थ्य जांच के लिए

Thu, 20 Nov 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 20 Nov 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Every day more than 300 people are reaching for health checkup
कर्णप्रयाग। गौचर मेले में लगे आयुर्वेदिक एवं यूनानी तथा होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र में हर दिन 300 से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य जांच करने वालों में 40 फीसदी से अधिक लोग त्वचा रोग से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

मेला मैदान में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग और जिला होम्योपैथिक ने स्वास्थ्य केंद्र लगाए हैं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी के डाॅ. मनीष खंडूड़ी का कहना है कि विभाग के स्वास्थ्य केंद्र में करीब 120 से अधिक प्रतिदिन लोग पहुंच रहे हैं। इनमें त्वचा में एलर्जी, खुजली सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक है। कहा कि मेले में धूल सहित लगातार बाहर व्यापार करने वाले लोग इससे अधिक प्रभावित हैं। साथ ही पेट से संबंधित, जोड़ों के दर्द और सर्दी जुकाम के लोग पीड़ित मिले। डाॅ. खंडूड़ी ने बताया कि अब तक 2300 से अधिक लोग केंद्र में पहुंच चुके हैं। डॉ. हेमू रावत, डॉ. दीपा चौधरी आदि लोगों की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed