{"_id":"68f37deda2604d60d109b17b","slug":"even-on-the-festival-day-water-had-to-be-carried-from-the-river-and-hand-pump-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-118625-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नदी और हैंडपंप से पानी ला रहे व्यापारी और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नदी और हैंडपंप से पानी ला रहे व्यापारी और लोग
Sat, 18 Oct 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मेहलचौंरी मल्ली में एक सप्ताह से बना है पेयजल संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। मेहलचौंरी मल्ली में एक सप्ताह से पेयजल संकट बना है। यहां करीब 30 से अधिक घर और 40 से अधिक दुकानें हैं। पानी नहीं आने से लोग और व्यापारी हैंडपंप और रामगंगा नदी से पानी ढो रहे हैं। त्योहार के दिन धनतेरस पर भी पानी ढोना पड़ा।
नैनीताल हाईवे किनारे बसे कस्बे के मेहलचौंरी मल्ली में झिरकोटी गदेरे से पेयजल आपूर्ति होती है। वर्ष 2007 में बनी इस आठ किमी लंबी लाइन पर बीते एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह रावत और पूर्व प्रधान बलवीर मेहरा ने कहा कि जलसंस्थान की लापरवाही से परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख अवतार नेगी तथा कनिष्ठ उपप्रमुख प्रेम संगेला ने कहा कि मेहलचौंरी से लगभग आठ किमी दूर झिरकोटी गदेरे में पर्याप्त पानी है फिर भी यहां एक सप्ताह से पेयजल संकट बना है। उपभोक्ताओं ने जल्द कस्बे मेंं पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता अभिषेक कपटियाल ने कहा कि पेयजल लाइन टूटी हुई है। जल्द इसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद