फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Even after three years, the benefit of Gaura Devi Kanya Dhan Yojana was not available.

तीन साल बाद भी नहीं मिला गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ

Mon, 11 Nov 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Even after three years, the benefit of Gaura Devi Kanya Dhan Yojana was not available.
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में फरियादियों ने सड़क, पेयजल, भूमि मुआवजा, पीएम आवास जुड़ीं 11 शिकायतें दर्ज कीं। तीन साल बाद भी गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ न मिलने पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल घाटी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के लिए 11.6 लाख की पंचगंगा-रुद्रनाथ पेयजल योजना के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई, जिस पर डीएम ने जल निगम के ईई को 20 नवंबर तक पेयजल योजना के आवेदन ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। जाखणी क्षेत्र के खुशाल सिंह कठैत, चंद्र मोहन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जाखणी मोटर मार्ग का दोबारा सर्वे कराने की मांग उठाई। कहा गया कि पीएमजीएसवाई की ओर से किए गए सर्वेक्षण में कई परिवारों को सड़क से वंचित रहना पड़ रहा है। टंगसा गांव के सरपंच ने राइंका टंगसा से वर्ष 2016 में 12वीं में उत्तीर्ण छात्राओं को तीन साल बाद भी अभी तक गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज। इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ अमित कंवर, सीएमओ डा. केके सिंह, जिला विकास अधिकारी एसके रॉय, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed