फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Enthusiasm in BJP with the return of Vinod Kapravan

विनोद कप्रवाण की वापसी से भाजपा में उत्साह

Fri, 08 Oct 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in BJP with the return of Vinod Kapravan
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कप्रवाण की भाजपा में वापसी से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शुक्रवार को राज्य सभा सांसद व भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बंसल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। विनोद कप्रवाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी भेंट की।
विज्ञापन

पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के करीबी माने जाने वाले विनोद कप्रवाण ने लगभग 30 सालों तक भाजपा में काम किया। वे चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे। कुछ समय पूर्व उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। लेकिन अब उनकी दोबारा भाजपा में वापसी हो गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि विनोद कप्रवाण भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। इधर, आप के जिला मीडिया प्रभारी दिलवर सिंह फरस्वाण ने कहा कि विनोद कप्रवाण के वापस जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उनमें सत्ता की महत्वाकांक्षा के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed