फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Engineers of garbage fell in the Collectorate campus

कलक्ट्रेट परिसर में गरजे लोनिवि के इंजीनियर

Fri, 10 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Engineers of garbage fell in the Collectorate campus
पदोन्नति सहित छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ लोनिवि के इंजीनियरों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिले भर से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ लोनिवि के इंजीनियर कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। यहां हुई सभा में संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कोहली ने कहा कि संघ की ओर से लंबे समय से अभियंताओं के रिक्त पदों को भरने, वरिष्ठता के आधार पर कनिष्ठ अभियंताओं की सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति करने, पीएमजीएसवाई व लोनिवि के 19 खंडों के निसंवर्गीय ढांचे के अनुरूप प्रतिनियुक्ति कोटे में सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंता पदों का सृजन करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जौलीग्रांट-थानो-सहस्रधारा रोड पर निर्माणाधीन आरसीसी पुल के मामले में सहायक अभियंता की भांति अधिशासी अभियंता व ठेकेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष संजय सेमवाल, सुदर्शन राणा, एचएस नेगी, अंशुमान गुप्ता, नितिन कुमार, आशीष थपलियाल, कुसुम तिवाड़ी, अजय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed