फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Employees burn copies of UPS draft

Chamoli News: कर्मचारियों ने यूपीएस के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाईं

Tue, 28 Jan 2025 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Jan 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Employees burn copies of UPS draft
गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जिले में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) का विरोध किया। कर्मचारियों ने विभिन्न जगह पर यूपीएस के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाते हुए पुरानी पेंशन को लागू कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले पुरानी पेंशन योजना को बंद किया और नई पेंशन योजना लेकर आई। अब उसकी हकीकत सामने आई तो यूनिफाइड पेंशन योजना लेकर आ गई है। इसे किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को लागू करना चाहिए। संयुक्त मोर्चा के जिला महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही जिले व राज्य स्तर पर पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। विरोध करने वालों में लखपत नेगी, महिपाल चौहान, राजकिशोर बासकंडी, राजकुमार, मोहन लाल, देवेंद्र सिंह, अनूप सिंह, यशपाल सिंह, ललित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed