{"_id":"6ac61a227fc28fd8f9051421","slug":"emphasis-on-connecting-retired-employees-with-the-organization-karnpryag-news-c-48-kpg1001-127112-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर
Wed, 07 Oct 2026 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गौचर में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया ताकि संगठन को भविष्य में और अधिक मजबूत बनाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके तहत मुख्य रूप से पेंशन प्रकरण, गोल्डन कार्ड तथा अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ने की। इस अवसर पर संगठन के महासचिव राजेंद्र सिंह, संरक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन लाल टम्टा, उपाध्यक्ष यशराज खत्री, कोषाध्यक्ष शिवलाल भारती, सहसचिव मोहन लाल राज आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रेरण अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत और खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग अनिनाथ ने किया। कार्यक्रम समन्वयक बचन जितेला ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा की संरचना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, पाठ्यचर्या, शिक्षण विधियों और विद्यालय प्रबंधन से रूबरू कराना है। पहले दिन विद्यालयी शिक्षा की संरचना और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 में शिक्षकों की भूमिका पर सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र सहित कई शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद