फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Electrical sub-stations in seven years did not begin

सात साल में शुरू नहीं हुआ विद्युत सब स्टेशन

Fri, 29 Jan 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Fri, 29 Jan 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2009 में करोड़ों की लागत से स्थापित विद्युत सब स्टेशन सिमली पिटकुल की लापरवाही से बदहाल है।
विज्ञापन


सात वर्षों में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन सिमली से बिजली सप्लाई शुरू ही नहीं हो पाई है।


जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, शैलेंद्र प्रसाद और अशोक डिमरी आदि ने बताया कि जनपद चमोली की बिजली आपूर्ति  व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कर्णप्रयाग ब्लाक के सिमली में वर्ष 2003 में 132 केवी के विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति मिली थी।

 वर्ष 2009 में सब स्टेशन को ऊर्जा निगम के पिटकुल को हस्तांतरित कर दो अवर अभियंता, एक ऑपरेटर तथा चार संविदा के सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई थी, लेकिन राज्य सरकार इस विद्युत सब स्टेशन से बिजली सप्लाई नहीं करा पाया। अब इस सब स्टेशन में झाड़ियां जमी हैं।
विज्ञापन


पिटकुल के अवर अभियंता विद्यादत्त ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन सिमली से चमोली जिले के विद्युत सब स्टेशनों को जोड़ने के लिए बिजली लाइनें बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र कार्य पूरा कर दिया जाएगा। सब स्टेशन में उगी झाड़ियों को कटवाने के लिए बजट का अभाव है। बजट आने पर झाड़ियां कटवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed