{"_id":"6ae879bda0d06d5a0f095ead","slug":"efforts-to-restart-the-snow-making-machine-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121740-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्नो मेकिंग मशीन को फिर शुरू करने के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्नो मेकिंग मशीन को फिर शुरू करने के प्रयास
Mon, 02 Nov 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो
औली में मशीन का जीएमवीएन करा रहा निरीक्षण
खामियां दूर कर बर्फ बनाने का किया जाएगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में कई वर्षों से बंद पड़ी स्नो मेकिंग मशीन को फिर से चालू करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से मशीनों का तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। यदि मशीन में कोई समस्या आती है तो उसे दूर कर बर्फ बनाने का प्रयास किया जाएगा।
औली में विंटर गेम्स के दौरान बर्फ बनाने की दो मशीनें लगाई गई थीं लेकिन इन मशीनों से कभी भी बर्फ नहीं बनाई गई। शुरुआत में सही तापमान मिलने पर कुछ जगह पर हल्की बर्फ बनी थी लेकिन पिछले कई वर्षों से यह मशीनें बंद पड़ी हैं। अब इस सर्दी में इन मशीनों को चलाने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के तकनीशियन दीपक डिमरी ने बताया कि यह मशीनें वर्षों से बंद पड़ी हैं। इन दोनों मशीनों का निरीक्षण किया जा रहा है। यदि मशीन में कोई खामी मिलती है तो उसे दूर किया जाएगा। यदि मशीनें ठीक हैं तो उनसे बर्फ बनाने का प्रयास किया जाएगा।