{"_id":"660d34369d9fea4aef0538a8","slug":"dust-flying-due-to-treatment-work-in-haldapani-demand-for-water-sprinkling-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-105339-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हल्दापानी में ट्रीटमेंट कार्य से उड़ रही धूल, पानी के छिड़काव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हल्दापानी में ट्रीटमेंट कार्य से उड़ रही धूल, पानी के छिड़काव की मांग
Wed, 03 Apr 2024 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र के हल्दापानी क्षेत्र में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य से जगह-जगह मलबा बिखरा है और वाहनों की आवाजाही से धूल ही धूल उड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्र में प्रतिदिन पानी का छिड़काव करने की मांग उठाई।
हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से दो माह पूर्व ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया गया था। यहां चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर प्रभावित क्षेत्र में भूमिगत भरान किया गया जिससे हाईवे पर जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है। अब चटख धूप खिलने से वाहनों की आवाजाही होने पर धूल के गुबार उठ रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, अनीता देवी आदि का कहना है कि धूल से लोग परेशान हो गए हैं। लोग वाहनों की आवाजाही होने पर अपने घरों से बाहर भी नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने धूल से निजात दिलाने के लिए हाईवे पर पानी का छिड़काव कराने की मांग उठाई। संवाद