फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Durgapur villagers protest against THDC

Chamoli News: दुर्गापुर के ग्रामीणों का टीएचडीसी के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2023 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 22 Aug 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Durgapur villagers protest against THDC
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, गांव के नीचे बन रही सुरंग में हो रहे विस्फोट से भवनों में आ रही दरारें

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बिरही में बदरीनाथ हाईवे के समीप दुर्गापुर गांव के ग्रामीणों ने टिहरी हाईड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। आपदा प्रभावितों ने आरोप लगाया कि विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के तहत उनके गांव के नीचे बनाई जा रही सुरंग के लिए विस्फोट किए जा रहे हैं जिससे अधिकांश मकानों में दरारें आ गई हैं। कई बार कहने के बावजूद कंपनी की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि कई बार कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में बताया किया लेकिन विस्फोट लगातार जारी हैं जिससे गांव के सभी मकानों में दरारें आ गई हैं। विस्फोट इसी तरह जारी रहे तो उनका पूरा गांव ध्वस्त हो सकता है। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान पंकज नेगी, प्रदीप कुमार, पुष्पा देवी, दीपा देवी, अंजू देवी, सुमन देवी, उर्मिला देवी, आरती देवी, सुलोचना देवी, राधा देवी, रुकमणी देवी, रीना देवी, बीना देवी, रामेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी सहित अन्य महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed