फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drivers themselves removed debris from the road

वाहन चालकों ने सड़क से खुद हटाया मलबा

Wed, 04 Aug 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Drivers themselves removed debris from the road
थराली से आगे सुनगाड गदेरे के समीप आए मलबे को साफ करते वाहन चालक। - फोटो : KARNPRYAG
मंगलवार रात को बारिश के कारण थराली-देवाल मार्ग पर सुनगाड़ गदेरे के पास चट्टान खिसकने से यह मार्ग बंद हो गया। बुधवार को यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने वाहनों में रखे फावड़े उठाए और खुद मलबा-पत्थर हटाकर रास्ता खोला। इस दौरान दो बार बोल्डर गिरने से लोग बाल-बाल बचे। वहीं थराली में अभी भी 12 मोटर मार्ग बंद होने से लोगों को बैंक और अस्पताल पहुंचने के लिए पैदल ही रास्ता तय करना पड़ रहा है। ग्वालदम के प्रधान हीरा बोरा, मुन्नी देवी, महेश शंकर त्रिकोटी, प्रेमबल्लभ ने कहा कि शासन-प्रशासन को बंद सड़कों को शीघ्र खुलवाना चाहिए, जिससे बीमार और गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंच सकें। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने कहा कि मौसम साफ होते ही सभी सड़कों का खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed