{"_id":"62b8752791908b62f90a0b0a","slug":"drinking-water-source-buried-in-the-debris-of-the-road-under-construction-gopeshwar-news-drn4156137160","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़क के मलबे में दबा पेयजल स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़क के मलबे में दबा पेयजल स्रोत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत ल्वाणी के समीप निर्माणाधीन कांडई लग्गा ताजपुर सड़क के मलबे में ल्वाणी गांव के पानी का स्रोत भी दब गया है। स्रोत से मिट्टीयुक्त पानी की सप्लाई हो रही है। ग्रामीण इसी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह बिष्ट, सरपंच महिपाल सिंह बिष्ट, मोहन सिंह गांववासी और दर्शन सिंह का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत दो किलोमीटर दूर से 15 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का हाल ही में निर्माण हुआ था। अब सड़क के मलबे से पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दूषित पानी आ रहा है और ग्रामीण इसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि पेयजल स्रोत से शीघ्र मलबे को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कह दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी रिपोर्ट सौंप दी गई है। इधर, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र पेयजल स्रोत से मलबा हटा दिया जाएगा।