फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water scheme work started in Adibadri, crisis of four villages will be resolved

Chamoli News: आदिबदरी में पेयजल योजना का काम शुरू, चार गांवों का संकट होगा दूर

Mon, 18 Mar 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 18 Mar 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme work started in Adibadri, crisis of four villages will be resolved
फोटो
विज्ञापन

लिफ्ट पंपिंग योजना का हो रहा निर्माण, गर्मियों में स्रोतों से ढोते हैं पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील के चार से अधिक गांवों को अब पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी। इन गांवों के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से पंपिंग योजना का काम शुरू हो गया है। एक वर्ष में योजना का काम पूरा हो जाएगा और चार गांवों के ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी।

भलसों सहित रीठा मंगरी, जैम, थापली गांवों के ग्रामीण दो दशक से पेयजल किल्लत से जूझ रहे थे। गरमियों में यहां पानी नहीं आता था और लाेग पेयजल स्रोतों से पानी ढोते थे। जबकि सर्दियों में पेयजल लाइन पर पानी कम आने पर लोग रात में भी पानी भरते थे। कई ग्रामीण तो वाहनों में पानी भरकर घरों तक पहुंचाते थे। रीठा मंगरी के संतोष कुमार व रघुबीर लाल ने कहा कि अब पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। भलसों के प्रधान नवीन खंडूड़ी ने कहा कि पंपिंग पेयजल योजना की स्वीकृति में समय तो लगा लेकिन अब जब निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है तो बहुत खुशी हो रही है। जैम की रामेश्वरी देवी ने कहा कि जब गांव में पानी आएगा तो वह किसी वरदान से कम नहीं होगा। दूसरी ओर निर्माणदायी संस्था जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि इस योजना के पाइप आदिबदरी के समीप की बस्ती गोविंद सदन, चक्की मोहल्ले तक बिछाए जाएंगे। मार्च 2025 तक यह योजना बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed