फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water line pipes bursting near the transformer

Chamoli News: ट्रांसफार्मर के पास फट रहे पेयजल लाइन के पाइप

Sun, 28 Jan 2024 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line pipes bursting near the transformer
गोपेश्वर अमृत गंगा पेयजल योजना का विरोध करते बैरागना के ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

बैरागना गांव के ग्रामीणों ने योजना अन्यत्र शिफ्ट करने की उठाई मांग
कहा, क्षेत्र में करंट फैलने का बना है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। मंडल घाटी के बैरागना गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र से अमृत गंगा पेयजल योजना को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि ठंड के कारण बार-बार पेयजल लाइन के पाइप उस जगह पर फट रहे हैं जहां 11 केवी की बिजली लाइन का ट्रांसफार्मर है। ऐसे में यहां करंट फैलने और कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है।

वर्ष 2012 में बनकर तैयार हुई अमृत गंगा पेयजल योजना मंडल घाटी के सिरोली गांव से गोपेश्वर नगर के लिए सप्लाई हो रही है। करीब 13 किलोमीटर की यह लाइन बैरागना, देवलधार, सगर आदि गांवों से होते हुए गोपेश्वर पहुंच रही है। बैरागना गांव के समीप प्रतिवर्ष शीतकाल में योजना के पाइप फट जाते हैं। उपप्रधान अनूप सिंह राणा और पवन राणा ने कहा कि गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर के समीप से पानी के दस इंच के पाइप गुजर रहे हैं। अत्यधिक ठंड और पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण पाइप फट रहे हैं जिससे क्षेत्र में करंट फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों से कई बार पानी की लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर, जल निगम के ईई वीके जैन का कहना है कि मौके पर अवर अभियंता को भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed