फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Doors of Latu Devta temple opened, Vaan reverberated with cheers

Chamoli News: लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, जयकारों से गूंजा वाण

Mon, 12 May 2025 08:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 May 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Doors of Latu Devta temple opened, Vaan reverberated with cheers
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों ने झुमैलो और चांछड़ी नृत्य की दी प्रस्तुति
पुजारी ने आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। मां नंदा के भाई लाटू देवता मंदिर के कपाट सोमवार दोपहर डेढ़ बजे विधि विधान से छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक झोड़ा, चांछड़ी की प्रस्तुति दी। साथ ही देव नृत्य किया। कपाटोद्घाटन के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा।
सोमवार सुबह वाण के ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर पहुुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे विधि विधान के साथ लाटू मंदिर के कपाट खोल दिए गए।पंडित उमेश कुनियाल और रमेश कुनियाल ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी खीम सिंह की आंखों पर पट्टी बांधी। इसके बाद पुजारी ने मंदिर में प्रवेश किया और पूजा अर्चना की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लाटू देवता को मां नंदा का धर्म भाई माना जाता है। हर साल होने वाली नंदा लोकजात और हिमालयी महाकुंभ श्रीनंदा राजजात यात्रा की यात्रा लाटू देवता की अगुवाई में होती है। इस यात्रा में सबसे आगे लाटू देवता का निशाण चलता है। इस दौरान वाण के निर्वतमान ग्राम प्रधान कृष्णा बिष्ट, हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, निर्वतमान प्रमुख डा. दर्शन दानू, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, गबर सिंह, पान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



इंसेट
मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए रहस्य
लाटू मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर के अंदर पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर पूजा करते हैं। यह मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए रहस्य बना है। मंदिर के अंदर क्या है, किसी को पता नहीं है। माना जाता है कि मंदिर में तेज चमक है ऐसे में आंखों की सुरक्षा की वजह से पट्टी बांधकर जाया जाता है। यहां मंदिर से करीब दस मीटर दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैंं। वाण के ग्रामीण लाटू देवता को लोग अपने इष्ट के रूप में पूजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोली में नहीं बैठती वाण की दुल्हन
वाण गांव की एक और विशेष परंपरा है। यहां दुल्हन डोली में नहीं बैठती है। वाण के हीरा पहाड़ी ने बताया कि यह मां नंदा की भूमि है। यहां से मां नंदा को डोली से कैलाश के लिए विदा किया जाता है। इसलिए दुल्हन डोली में नहीं बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed