{"_id":"443926260b32c6fa49457c2a99b5d1d6","slug":"dogs-save-women-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू कुत्तों ने भालू से संघर्ष कर महिला की जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू कुत्तों ने भालू से संघर्ष कर महिला की जान बचाई
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत भेंटी में खेतों में घास काट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे दो पालतू कुत्तों ने भालू से महिला को छुड़ाया।
ग्रामीण महिला को लहूलुहान हालत में गांव तक लाए, यहां से 108 वाहन से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला के सिर में बीस टांके आए हैं।
सोमवार सुबह साढ़े छह बजे भेंटी गांव के दलवीर सिंह नेगी की पत्नी चैता देवी (45) गांव से करीब सौ मीटर दूर खेतों में घास लेने गई थीं, तभी जंगल में घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया।
चैता की चीख-पुकार सुनकर उनके दो पालतू कुत्ते मौके पर पहुंचे और उन्होंने भालू का डटकर मुकाबला कर उसे भागने को मजबूर कर दिया।
भालू के हमले में चैता बेहोश हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला के सिर और कंधे पर भालू के नाखूनों के गहरे निशान हैं।
विज्ञापन
अभी चैता बोल भी नहीं पा रही है। डिप्टी सीएमओ डा. बीएस पाल ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।