{"_id":"678f9a58552a8c29a000b947","slug":"diwara-yatra-reached-dewar-khadora-area-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110368-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवर-खडोरा क्षेत्र में पहुंची दिवारा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवर-खडोरा क्षेत्र में पहुंची दिवारा यात्रा
Tue, 21 Jan 2025 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद स्यूंण गांव के शिव स्वरूप सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा भक्तों के साथ देवर खडोरा क्षेत्र में पहुंच गई है। मंगलवार को यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए देवर गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया।
मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे गोपेश्वर के सुभाषनगर में देवता की विशेष पूजा हुई। उसके बाद देवता की डोली ने भक्तों से विदा लेकर देवर-खडोरा क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया। दोपहर में डोली देवर गांव पहुंची। आगामी कुछ दिनों तक यात्रा इसी क्षेत्र का भ्रमण करेगी। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा ने बताया कि 4 मार्च को डोली मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएगी। इस मौके पर यात्रा समिति के सचिव हरीश राणा, अवतारी पुरुष संतोष राणा, दशरथ नेगी, अरविंद रावत, सौरभ राणा और आयुष राणा आदि मौजूद रहे। संवाद