फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   District in the grip of cold wave

शीतलहर की चपेट में जिला

Sun, 12 Jan 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
District in the grip of cold wave
तीन दिनों की बारिश और बर्फबारी के शुक्रवार और शनिवार को लोगों को राहत मिली थी, लेकिन रविवार को फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने से जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे मौसम खुला, लेकिन उसके बाद फिर आसमान में बादल छा गए। शाम तक यही स्थिति रही, जिससे जिले में बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज सोमवार को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। ऐसे में बर्फबारी से बेहाल हुए गांवों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जिले के 100 से अधिक गांवों में अभी भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। कई गांवों में तो एक से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी हुई है। ऐसे में और बर्फबारी लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

जोशीमठ के औली, तपोवन, रैणी, किमाणा, पांडुकेश्वर, हनुमानचट्टी, भ्यूंडार, करछौं, बडागांव, रविग्राम, परसारी, पगरासू, डुमक, कलगोट सहित दर्जनों गांव और दशोली ब्लॉक के पाणा ईराणी, पगना, गौणा आदि गांव बर्फबारी से अभी तक प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed