जिला अस्पताल में जल्द तैनात होंगे डाक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महानिदेशालय से चिकित्सकों की सूची शासन को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत के अनुमोदन के बाद चिकित्सकों की जिला चिकित्सालय में तैनाती हो जाएगी।
वर्तमान में जिला अस्पताल में सृजित 34 में से 10 चिकित्सक ही तैनात हैं। जबकि तीन चिकित्सक वर्षों से अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2014 के मई माह में निश्चेतक डा. प्रदीप चौहान का तबादला हो गया था, तब से यहां आपरेशन नहीं हो रहे हैं।
बीते दिनों जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के जनता दरबार में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा जोर-शोर से उठा था।
उस पर उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशालय को शीघ्र जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के निर्देश दिए थे। अब स्वास्थ्य महानिदेशालय ने चिकित्सकों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए शासन को भेज दिया है।
इन चिकित्सकों का भेजा प्रस्ताव
दून अस्पताल से वरिष्ठ सर्जन डा. राजीव कुमार टम्टा
पिथौरागढ़ से महिला रोग विशेषज्ञ डा. प्रेमा
रुड़की से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिह खाती
हरिद्वार से निश्चेतक डा. हिमांशु मित्रा
दून से बाल रोग विशेषज्ञ डा. एके झा
कोट-
मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद शीघ्र जिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती हो जाएगी। इिससे लोगों को दूसरे जनपदों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चिकित्सकों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य निदेशक और सीएम कार्यालय से भी लगातार संपर्क बनाया जा रहा है। - राजेंद्र भंडारी, बदरीनाथ विधायक