फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   District Co-operative Bank earned a profit of 448 lakhs

जिला सहकारी बैंक ने कमाया 448 लाख का मुनाफा

Thu, 30 Sep 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
District Co-operative Bank earned a profit of 448 lakhs
गोपेश्वर में सहकारी बैंक की वार्षिक आम बैठक में संबोधित करते बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत। - फोटो : GOPESHWAR
जिला सहकारी बैंक चमोली की 54वीं वार्षिक आम सभा में बैंक के लेनदेन सहित कई गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि बैंक ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 448.55 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाया।
विज्ञापन

जीरो बैंड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आम सभा में कोरोना के कारण कम ही लोग रहे। चमोली और रुद्रप्रयाग से बैंक के प्रतिनिधि इसमें ऑनलाइन जुड़े रहे। बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चमोली सहकारी बैंक लेनदेन और लाभ के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर एक पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंक का गोपेश्वर में एक एटीएम है, जबकि बैंक की शाखाओं जोशीमठ, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और गुप्तकाशी में एटीएम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। बैंक की दूरस्थ 20 शाखाओं में माइक्रो एटीएम लगाए जा चुके हैं। मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिला सहकारी बैंक की लगातार प्रगति बताती है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, सुरेश डिमरी, प्रेम बल्लभ भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, बैंक के महाप्रबंधक रामपाल सिंह, सुशील झिंक्वाण और उप महाप्रबंधक धीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed