{"_id":"67938ffd777c91934104a88b","slug":"discussion-continued-throughout-the-day-candidates-and-supporters-remained-engaged-in-multiplication-and-division-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-112125-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दिनभर होती रही चर्चा, गुणा भाग में लगे रहे प्रत्याशी और समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दिनभर होती रही चर्चा, गुणा भाग में लगे रहे प्रत्याशी और समर्थक
Fri, 24 Jan 2025 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका चुनाव के लिए कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, थराली सहित सभी नगर पालिकाओं और पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। आज सभी अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों की किस्मतों का फैसला हो जाएगा। हर प्रत्याशी और समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं मतदान के बाद शुक्रवार को पूरे दिन प्रत्याशी, समर्थक और अन्य लोग मतदान की गुणा भाग में लगे रहे। जगह-जगह चाय की दुकानों, होटलों, सार्वजनिक स्थानों पर लोग वोट के गणित को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। कर्णप्रयाग नगर पालिका में इस बार 65.92, गौचर में 66.45, नगर पंचायत थराली 47.89 और गैरसैंण नगर 64.65 मतदान हुआ। संवाद