फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disability certificate denied due to lack of Aadhaar card

Chamoli News: आधार कार्ड नहीं होने पर दिव्यांग प्रमाणपत्र से रह गए वंचित

Sun, 21 Sep 2025 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Sep 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Disability certificate denied due to lack of Aadhaar card
फोटो
विज्ञापन

देवाल में लगे स्वास्थ्य शिविर में 512 लोगों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित शिविर में 512 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। हिमालयन कल्चर समिति ने नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के माध्यम से शिविर में पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मगर दो लोगों के आधार कार्ड नहीं होने के कारण दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाया।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। विधायक ने कहा कि जल्द कुलसारी के पास उपजिला अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। शिविर में हाटकल्याड़ी के दिव्यांग संजय कुमार (15) पुत्र दीवान राम व उनकी माता लीला देवी (35) भी पहुंचीं। गांव के लोग दिव्यांग मां व बेटे को स्वास्थ्य शिविर में लाए लेकिन इनके आधार कार्ड नहीं होने से दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाए। एसीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा ने बताया कि दोनों की जांच हो गई है। आधार कार्ड बनाने को कह दिया गया है। आधार कार्ड बनने के बाद दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र कंडारी, डॉ. भानु प्रताप, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. ज्योति, डॉ. निर्मल, डॉ. इंद्रा, डॉ. एश्वर्या ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, एसबीआई के प्रबंधक राजेश नेगी, एबीडीओ बीएस देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article