फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   dharna for road improvement

सड़क सुधार के लिए धरना-प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Wed, 16 Mar 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के सुधार के लिए बुधवार को जनता और जनप्रतिनिधियों ने सड़क से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन किया। ऐलान किया गया यदि शीघ्र सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो 18 मार्च को घाट और नंदप्रयाग में चक्काजाम किया जाएगा। आंदोलन में टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को जिला पंचायत सदस्य गुड्डू राम के नेतृत्व में जनता ने घाट बाजार में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की और तहसील परिसर पहुंचे। यहां हुई सभा में जिला पंचायत सदस्य गुड्डू राम, सुमेर सिंह, चंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 19 किलोमीटर नंदप्रयाग-घाट मोटर क्षेत्र के 96 गांवों की लाइफ लाइन है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 की आपदा के बाद से कई स्थानों पर सड़क जानलेवा बनी है, लेकिन आज तक सड़क की स्थिति को नहीं सुधारा गया है, जिससे यहां वाहन दुर्घटनाओं में कई लोग अकाल मौत का शिकार हो गए हैं। वहीं मोटर मार्ग किनारे नालियां तक नहीं हैं, जिससे हल्की बारिश में भी मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। ऐसे में ग्रामीण रोज जान जोखिम में डालकर मोटर मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क संरक्षण का जिम्मा एडीबी संभाले हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सड़क सुधारीकरण कार्य में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, मोहन सिंह, जसपाल सिंह, राम सिंह, बृजमोहन और रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed