फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dewal-Manmati-Pindari Glacier will be a new trekking route

देवाल-मानमती-पिंडारी ग्लेशर बनेगा नया ट्रेकिंग रूट

Wed, 15 Sep 2021 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Dewal-Manmati-Pindari Glacier will be a new trekking route
पर्यटन विभाग देवाल-मानमती-पिंडारी ग्लेशियर नया ट्रेकिंग रूट बनाने जा रहा है। सात दिवसीय रूट की पैदल दूरी 65 किलोमीटर होगी। पर्यटन विभाग इसके प्रचार-प्रसार के लिए नीम के मार्गदर्शन में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से 20 सदस्यीय ट्रेकिंग दल भेजेगा।
विज्ञापन

नीम से प्रशिक्षित युवकों ने मानमती से पिंडारी रूट का सर्वे किया है। इस ट्रेकिंग रूट के संचालन से गढ़वाल व कुमाऊं के 30 गांवों के लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इस क्षेत्र में होम स्टे, होटल, लॉज, घोड़े, खच्चर, गाइड, परिवहन व्यवसाय को फायदा होगा। पिंडारी ग्लेश्यिर जाने के लिए देवाल के मानमती गांव से पैदल ट्रेकिंग करनी होगी। यह रूट मानमती, चोटिंग, झलिया, कुंवारी, वदियाकोट, खाती, तीख, वाछम होते पिंडारी ग्लेशर का सात दिन का होगा। नाइट स्टे का किराया दल के जाने के बाद तय होगा। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि ट्रेकिंग का बेस कैंप देवाल व मानमती होगा। रूट पर जरूरी सुविधा के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

इस रूट का नीम से प्रशिक्षित विजय रौतेला ने सर्वेक्षण किया है। अक्तूबर में 20 सदस्यीय दल देवाल मानमती से पिंडारी के लिए रवाना होगा। यह रूट वन विभाग के पास है। वन विभाग से समन्वय बनाकर सुविधाएं जुटाई जाएंगी।- बृजेश पांडेय, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed