{"_id":"64a699f81cae335ab30697f8","slug":"dewal-kheta-manmati-road-did-not-open-even-on-the-second-day-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-577-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दूसरे दिन भी नहीं खुली देवाल-खेता मानमती सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दूसरे दिन भी नहीं खुली देवाल-खेता मानमती सड़क
Thu, 06 Jul 2023 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 06 Jul 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
देवाल। देवाल-खेता मानमती सड़क दूसरे दिन भी नहीं खुल सकी। सुयालकोट में लगातार पत्थर गिरने से मलबा हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। सड़क बंद होने से मोपाटा, नलधूरा, मेलखेत, खेता, मानमती, चोटिंग, हरमल, रामपुर, तोरती, उपथर, झलिया, उदयपुर गांव का संपर्क कटा हुआ है। वहीं लोनिवि के एई निरंजन रावत ने कहा कि सड़क खोलने के लिए दो जेसीबी मौके पर खड़ी हैं। पत्थर गिरना रुकने के बाद ही मलबा हटाने का काम शुरू हो पाएगा। संवाद
नारायणबगड़ में कई सड़कें बंद
नारायणबगड़। बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से पिंडरघाटी का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सिमली-ग्वालदम हाईवे पहाड़ी से कई जगह मलबा आने से बंद हो गया। बीआरओ ने जेसीबी से मलबे को हटाकर हाईवे पूर्वाह्न 11 बजे खोल दिया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां पर पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं जिससे आवाजाही खतरे में हो रही है। बारिश से नारायणबगड़-कौब, परखाल-चोपता, नलगांव-कफारतीर ,बनेला-चिडिंगा-सिलोडी सड़क भी बंद हो गई है। संवाद