फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees traveling with mother barefoot

ां अनसूया ने नृसिंह भगवान से मांगी दिवारा यात्रा की अनुमति

Fri, 18 Oct 2019 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devotees traveling with mother barefoot
संतानदायिनी माता अनसूया की यात्रा में भक्तगण भी नंगे पांव शामिल हो रहे है। बस माता की जयकारों के साथ भक्त आस्थापथ पर आगे बढ़ रहे है। शुक्रवार को मां अनसूया ने जोशीमठ में नृसिंह मंदिर के दर्शन किए और भगवान नृसिंह से आगे की दिवारा यात्रा की आज्ञा मांगी। करीब आधा घंटे तक मंदिर परिसर में रहने के बाद माता की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए स्थानीय निवासी अंती प्रकाश शाह के घर पहुंची।
विज्ञापन

माता अनसूया की दिवारा यात्रा में शामिल होने के लिए देवी भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। भक्तगण नंगे पांव यात्रा में शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन माता की शक्ति पूजा और अन्य नित्य पूजाएं संपन्न हो रही हैं। माता अनसूया भी अपनी ध्याणियों और भक्तों को मिलने के लिए घर-घर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मारवाड़ी गांव में माता अनसूया ने अपनी ध्याणियों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछीं। ध्याणियों ने भी मांगल गीत गाकर अपनी आराध्य देवी को श्रृंगार सामग्री भेंट की। माता की एक झलक पाने को ध्याणियां भी आतुर हैं। मंडल घाटी की ध्याण सुनीता, शशि और चंद्रकला का कहना है, कि माता अनसूया 46 साल बाद दिवारा यात्रा पर निकली है। माता से मिलने की बहुत इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई है। माता से अपने परिवार की कुशलता की कामना की। घर-घर में अपने भक्तों से मिलने के बाद मात अनसूया शाम पांच बजे नृसिंह मंदिर में पहुंची। यहां प्राचीन देवालयों के दर्शन करने के बाद माता की डोली नृसिंह भगवान के मुख्य मंदिर में पहुंची। यहां करीब आधा घंटे तक वेद मंत्रों से आचार्य ब्राह्मणों ने माता और नृसिंह भगवान का आह्वान किया। कुछ देर मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों और स्थानीय भक्तों को दर्शन देने के बाद माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए निकली। इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, प्रबंधक हरेंद्र सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद राणा, देवेंद्र बर्त्वाल, रविंद्र नेगी, प्रदीप बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, नवीन, आकाश, वृजमोहन रावत, महावीर राणा, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed