फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devendra earning lakhs every year by producing vegetables

फोटो-- मुंबई में दस हजार की नौकरी छोड़कर घर पर सब्जी उत्पादन को बनाया कमाई का जरिया

Sun, 03 Jul 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Devendra earning lakhs every year by producing vegetables
नौली गांव के देवेंद्र सिंह नेगी सब्जी उत्पादन से हर साल लाखों की कमाई कर रहे हैं। देवेंद्र उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं, जो रोजगार की तलाश में शहरों में भटक रहे हैं। कई साल तक मुंबई में नौकरी करने के बाद देवेंद्र वर्ष 2005 में घर लौट आए और सब्जी उत्पादन शुरू कर दिया। आज देवेंद्र घर पर ही सब्जी बेचकर लाखों की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

52 वर्षीय देवेंद्र ने कई वर्षों तक मुंबई में नौकरी की लेकिन उनके मन को वहां सुकून नहीं मिला। 17 वर्ष पहले वह नौकरी छोड़कर गांव आए और यहां खेती करने की ठानी। इस पर उन्होंने उद्यान विभाग से सब्जियों-फलों के उत्पादन के बारे में जाना और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। उद्यान विभाग की मदद से सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण लिया और घर के समीप ही 200 वर्ग मीटर पर पॉलीहाउस लगाकर जैविक सब्जी उत्पादन शुरू किया। शुरुआती दिनों में सब्जी उत्पादन कम हुआ, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सब्जी उत्पादन के दूसरे साल से ही उन्हें 30 से 40 हजार रुपये महीने की कमाई होने लगी। 2012-13 में उन्होंने जैविक उत्पाद को बढ़ावा दिया तो सब्जी उत्पादन तेजी से बढ़ने लगा और देवेंद्र की आय में भी इजाफा होने लगा। वर्तमान में वे सब्जी बेचकर पांच लाख रुपये सालाना कमा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

इन सब्जियों का कर रहे उत्पादन
देवेंद्र शिमला मिर्च, आलू, टमाटर, गोभी, मटर, खीरा, ब्रोकली, बैंगन, मूली, प्याज आदि सब्जियों के साथ ही संतरा, नारंगी, कीवी, आडू, नाशपाती आदि फलों का उत्पादन भी कर रहे हैं। देवेंद्र ने इसी वर्ष से ट्राउट मछली का उत्पादन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशल काश्तकारों ने किया भ्रमण
देवेंद्र नेगी के सब्जी उत्पादन को देखने के लिए उद्यान विभाग ने कुशल काश्तकारों को भी भेजा। उद्यान प्रभारी मनोज पुंडीर के नेतृत्व में गुगली, शरणा, सौड़ा और मयूली गांव की 25 महिलाओं ने देवेंद्र नेगी के खेतों में जाकर वहां उगी सब्जियों को देखा। इस दौरान देवेंद्र ने उनको जैविक सब्जी उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed