फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dev Doli's meeting took place at Anasuya Gate, 213 couples arrived to wish for a child.

Chamoli News: अनसूया गेट पर हुआ देव डोलियों का मिलन, संतान कामना के लिए 213 दंपती पहुंचे

Mon, 25 Dec 2023 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 Dec 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Dev Doli's meeting took place at Anasuya Gate, 213 couples arrived to wish for a child.
संतानदाहिनी माता अनसूया के दर्शन करनें को लगी भक्तों की भीड
फोटो
विज्ञापन

उत्साह के साथ दो दिवसीय अनसूया मेला शुरू, संस्कृत महाविद्यालय मंडल के 11 छात्रों ने किया स्वस्ति वाचन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्साह और उमंग के साथ दो दिवसीय अनसूया मेला शुरू हो गया। मंडल में अनसूया गेट पर विभिन्न गांवों से देव डोलियां पहुंचीं और डोलियों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया। इसके बाद सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट और बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान संस्कृत महाविद्यालय मंडल के 11 छात्रों ने वेदाचार्य कृष्णानंद पंत के नेतृत्व में स्वस्ति वाचन का पाठ किया। जबकि मां अनसूया से संतान प्राप्ति की कामना के लिए 213 दंपती यहां पहुंचे। अब 213 महिलाएं मंदिर के मंडप में रात्रि जागरण करेंगी।
प्रतिवर्ष दत्तात्रेय जयंती पर संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर में दो दिवसीय मेला आयोजित होता है। इस मेले में शामिल होने के लिए सैकड़ों भक्तगण पहुंचते हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे सबसे पहले खल्ला गांव की मां अनसूया की डोली मंडल बाजार में पहुंची और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद देवलधार, बणद्वारा, कठूड़ और सगर की छह देव डोलियां मंडल गांव में पहुंचीं। यहां सभी डोलियों की पूजा हुई और ढोल दमाऊं की थाप पर डोलियों ने नृत्य किया। इसके बाद शाम को माता की डोलियों ने अनसूया मंदिर में प्रवेश किया। माता के दर्शनों के लिए सैकड़ों भक्तगण अनसूया मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत और व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि अनसूया मंदिर के पांच किलोमीटर पैदल मार्ग पर चार जगहों पर स्थानीय लोगों की ओर से भंडारा लगाया गया है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत और दुर्गा प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़क से जुड़ेगा मंदिर
मंडल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि अनसूया मंदिर तक सड़क पहुंचाई जाएगी। अनसूया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह की मांग पर उन्होंने कहा कि अनसूया मेले के संचालन के लिए शासन से एक लाख की धनराशि की स्वीकृति करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed