फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dev Doli and Nishan took bath in Ganga.

Chamoli News: देव डोलियों और निशाणों ने किया गंगा स्नान

Wed, 06 Nov 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 Nov 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Dev Doli and Nishan took bath in Ganga.
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। ब्लाॅक के पालछूनी गांव में चल रहे नवरात्र मेले में बुधवार को देवी-देवताओं के निशाणों, पश्वाओं और देव डोलियों ने पिंडर नदी के तट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद गांवों का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
बुधवार को पंचमी के शुभ मुहूर्त पर पालछूनी गांव में नवरात्रि मेले के दौरान शुद्धीकरण किया गया। इसके तहत गांव से लगभग तीन किलोमीटर पदयात्रा करते हुए पुजारी भूमियाल देवता के प्रतीक निशाण की अगुवाई में पिंडर नदी तट पर पहुंचे। यहां आदिशक्ति मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी की उत्सव डोली, देवी देवताओं के पश्वाओं, महिलाओं और पुरुषों ने नदी के तट पर स्नान किया। इसके बाद गंगाजल भरकर लेकर गए। इसके बाद लक्ष्मी-नारायण मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर नवरात्रि मेला समिति अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सचिव हुकम सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, ममंद अध्यक्ष पूनम देवी, युमंद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन


झोड़ा, चौंफुला और जागरों की दी प्रस्तुति
गैरसैंण। कृषि उद्यान एवं पर्यटन मेले के तीसरे दिन मेले में महिला मंगल दलों ने झोड़ा, चौंफुला सहित देवी जागरों की प्रस्तुति दी। ममंद ने कख हर्ची होला पुराणा रिवाज... सहित कई अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दी। जबकि लोक गायक पवन लोबियाल की भाना हो रंगीली भाना..., लोक गायिका संगीता वर्मा की आंखि मेरि सुरम्यालि...पर लोग खूब थिरकते नजर आए। मेले में 44 ममंद ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मेले का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया। बुटोला ने कहा सरकार की ओर से कृषि, उद्यान, पर्यटन के लिए जो योजनाएं व नीतियों का निर्धारण किया गया है उनका किसानों तक लाभ पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, ब्लॉक प्रमुख शशि सौंरियाल, हीरा सिंह फनियाल, वीरेंद्र टम्टा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed