फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath helicopter crash SOP bypassed risk of flying in poor weather conditions claimed six lives

ज्योतिर्मठ हेलीकॉप्टर हादसा: नियम दरकिनार, खराब मौसम में उड़ान भरने के जोखिम ने ले ली छह लोगों की जान

Sat, 31 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi विमल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
विमल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 31 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

चमोली जिले में मौसम खराब था। सुबह से बारिश का सिलसिला जारी था। लेकिन हेलीकॉप्टर धड़ल्ले से उड़ान भर रहे थे। सख्त नियमों के बावजूद हेली कंपनी की मनमानी छह लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन
Jyotirmath helicopter crash SOP bypassed risk of flying in poor weather conditions claimed six lives
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ज्योतिर्मठ के पास हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह खराब मौसम व तकनीकी खराबी माना जा रहा है। खराब मौसम में हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सख्त एसओपी बनाई गई है उसके बावजूद यह हेलीकॉप्टर कैसे उड़ान भरते रहे यह सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन


चमोली जिले में बृहस्पतिवार से मौसम खराब था। शुक्रवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी था। चोटियों से लेकर घाटियों तक कोहरा छाया हुआ था लेकिन हेलीकॉप्टर धड़ल्ले से उड़ान भर रहे थे। सख्त नियमों के बावजूद हेली कंपनी की मनमानी छह लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन


चमोली हादसे में छह की मौत: चट्टान से टकराया, फिर खाई में गिरते ही हेलीकॉप्टर में लगी आग, जान गंवाने वाले कौन?
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

Jyotirmath helicopter crash SOP bypassed risk of flying in poor weather conditions claimed six lives

जून 2025 में केदारघाटी में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया था। उस समय भी हादसे का कारण खराब मौसम बताया गया था। उसके बाद सरकार ने हेली सेवाओं की सुरक्षा और तकनीकी जांच के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने और समीक्षा समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। सरकार के स्तर से एसओपी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसको लेकर सख्त निर्देश दिए थे। इसके तहत खराब मौसम, क्षमता से अधिक भार और उड़न मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एसओपी लागू की गई है। मगर इस एसओपी का ठीक से अनुपालन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद आखिर कैसे हेलीकॉप्टर एक के बाद एक उड़ान भरते रहे यह सवाल बना हुआ है। हालांकि हादसे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed