फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Department should set the target of plantation on Harela

Chamoli News: हरेला पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करें विभाग

Thu, 06 Jul 2023 04:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Department should set the target of plantation on Harela
फोटो--
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी विभागों को हरेला पर्व पर पौधरोपण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। पौधरोपण के बाद उनके संरक्षण की भी उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।
हरेला पर्व 16 जुलाई से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए बदरीनाथ वन प्रभाग को सूचित करें, जिससे समय पर पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। ब्लॉक, तहसील, थाना, चौकी, स्कूल, वन पंचायत और कार्यालय परिसरों में भी पौधरोपण किया जाए। जल संस्थान व जल निगम पेयजल स्रोतों, सड़क निर्माणदायी संस्थाएं सड़क किनारे पौधे लगाएं। इसके अलावा मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, महिला व युवक मंगल दलों और जन सहभागिता से भी वृहद पौधरोपण करें।
विज्ञापन

उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि विभाग का हर गांव में 75 पौधे लगाने का लक्ष्य है। कुल 189 गांवों में 14175 पौधे लगाए जाएंगे। विभागों को मांग के अनुसार पौधे दिए जाएंगे। बैठक में डीएफओ इंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसीएमओ डॉ. कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed