फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of people of Gopeshwar at Karnprayag police station

Chamoli News: गोपेश्वर क्षेत्र के लोगों का कर्णप्रयाग थाने में प्रदर्शन

Thu, 06 Jul 2023 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 06 Jul 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of people of Gopeshwar at Karnprayag police station
कहा- कर्णप्रयाग के लोगों ने गोपेश्वर के युवक से की थी मारपीट, तब से है लापता
विज्ञापन

युवक को खोजने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
बारिश के बीच दो घंटे तक थाने में ही दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गोपेश्वर क्षेत्र के रोली ग्वाड़ गांव के एक युवक के साथ कर्णप्रयाग के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। उसके बाद से युवक लापता है। बृहस्पतिवार को रोली ग्वाड़ गांव के लोग कर्णप्रयाग थाने पहुंचे और पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने युवक को खोजने व मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बारिश के बीच ही दो घंटे तक धरना भी दिया।
बृहस्पतिवार को रोली-ग्वाड़ (गोपेश्वर) गांव के सौ से अधिक लोग वाहनों से कर्णप्रयाग थाने में पहुंचे और पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से कहा कि बीते तीन जुलाई की रात को उमा देवी तिराहे पर कर्णप्रयाग के कुछ लोगों ने उनके गांव के युवक सोभित उर्फ सोनू (23) के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने थाने में जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ करीब दो घंटे तक धरना दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान दीपा देवी, पूर्व प्रधान पुष्कर रावत, हरेंद्र राणा, मोहन सिंह मोल्फा, परमेंद्र राणा, रेखा देवी, कमला देवी, ममता, मंजू देवी, दमयंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

युवक की खोज जारी
वहीं, कर्णप्रयाग के थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा ने कहा कि नगर के उमा देवी तिराहे पर स्कूटी और टैक्सी चालक के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद से परिजन टैक्सी चालक युवक सोभित उर्फ सोनू को खोजने की मांग कर रहे हैं। शिकायत के बाद तुरंत सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जिसमें युवक कुछ दूर तक जाते दिख रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की खोज लगातार जारी है। मारपीट करने वाले आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed