फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration in Loniv Office to open road

Chamoli News: सड़क खुलवाने के लिए लोनिवि कार्यालय में किया प्रदर्शन

Mon, 25 Sep 2023 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 Sep 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Loniv Office to open road
कहा, चार माह से बंद पड़ी है पोखरी-हरिशंकर सड़क, ग्रामीण चल रह 40 किमी अतिरिक्त
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द सड़क नहीं खुलने पर दी अनशन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। चार महीने से बंद पोखरी-हरिशंकर-रौता मार्ग खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क न खुलने के कारण ग्रामीणों को करीब 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। साथ ही गांव की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क खुलवाने की मांग की। कहा यदि जल्द सड़क नहीं खोली गई और गनियाला की पेयजल लाइन नहीं दुरुस्त की गई वे अनशन शुरू कर देंगे।

सोमवार को लोनिवि कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि इस सड़क से 12 ग्राम सभाएं जुड़ी हैं लेकिन नौ किमी लंबी यह सड़क जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद पड़ी है जिसे अभी तक खोला नहीं गया है। ग्रामीणों को पोखरी आने के लिए उडामाडा के रास्ते 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के मलबे से गनियाला की पेयजल लाइन भी दो साल से क्षतिग्रस्त है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई है। सड़क खुलने में अभी 15 दिन का समय लग जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रौता के ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह, मज्याड़ी के प्रधान राकेश रावत, हरिशंकर के प्रधान देवेंद्र लाल, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अनूप चंद्र, कुंवर चौधरी, किशन बुटोला, सत्येंद्र बुटोला, कलावती देवी, दमयंती देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed