{"_id":"650d8111de87b15c05069de9","slug":"demonstration-held-in-tehsil-to-search-for-truck-driver-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1012-1538-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ट्रक चालक की खोज के लिए तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ट्रक चालक की खोज के लिए तहसील में किया प्रदर्शन
Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गैरसैंण। सिमली से 18 सितंबर की रात को लापता हुए ट्रक चालक को खोजने की मांग को लेकर लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कहा कि ट्रक चालक को लापता हुए पांच दिन हो गए हैं और अभी तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम चमोली को ज्ञापन भेजा।
शुक्रवार को रामलीला मैदान से व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में गैड़, पटोडी, गैरसैंण नगर और कोलियाणा के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। गुस्साए लोगों ने कहा कि ट्रक चालक करण सिंह (28) पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह, ग्राम-पटोड़ी 18 सितंबर को ट्रक लेकर रामनगर से नंदानगर सामान लेकर जा रहा था। उसी रात नौ बजे उसने आखिरी बार अपनी मां गोदांबरी देवी को फोन किया था। जब से वह लापता है जबकि उसका ट्रक सिमली पुल के पास खड़ा मिला। ट्रक चालक की जल्द खोज की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, गोपाल पंत, मोहन टम्टा, दिनेश गौड़, मुकेश ढौँडियाल, सरस्वती, सावित्री, सुशीला, मनीषा, आशा, पुष्पा, लक्ष्मी और मोहन पंत आदि मौजूद थे।