फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to develop Urgam Valley under master plan

उर्गम घाटी को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने की मांग

Tue, 27 Apr 2021 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Demand to develop Urgam Valley under master plan
उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन क्षेत्र उर्गम घाटी को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जनदेश के सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, राजेश्वरी देवी, ईको विकास पर्यटन समिति उर्गम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव रघुवीर सिंह, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र रावत, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी और पूर्व प्रधान दुर्लभ सिंह रावत ने कहा कि उर्गम घाटी को पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाए तो घाटी में वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कल्पेश्वर महादेव में मास्टर प्लान बनाकर जरूरी विकास कार्य करवाने के साथ ही उर्गम घाटी को पर्यटन ग्राम का दर्जा देने, देवग्राम से मूल्याखर्क होते हुए बंशीनारायण मंदिर तक रोपवे निर्माण करवाने, उर्गम घाटी के धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का फोटो सहित पर्यटन विभाग के माध्यम से प्रचार करने और पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed