{"_id":"7fc2c90cf708b872eaa09dd05431f3f3","slug":"demand-for-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-दमाऊं के साथ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-दमाऊं के साथ निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने छह सूत्री मांगों को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय उर्गम को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 11 बजे ढोल-दमाऊं के साथ उर्गम घाटी के भेंटा, भर्की, उर्गम, बड़गिंडा, देवग्राम, गीरा-बांसा, ल्यारी, थेणा और सलना गांवों के ग्रामीण जुलूस के साथ मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
यहां हुई सभा में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि बीते 30 नवंबर को शिक्षाधिकारी कार्यालय से शिक्षा निदेशालय को भेजे पत्र में उर्गम के प्राथमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद ग्रामीणों का जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और डीएम के माध्यम से ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही की परिवहन विभाग से संस्तुति देने, ल्यारी-कल्पेश्वरी मोटर मार्ग (4 किमी) पर कार्य शुरू करने, भेंटा-बांसा सड़क के भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने, जीआईसी उर्गम में स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति और जिला प्लान के तहत फ्यूंलानारायण मंदिर में विद्युतीकरण की मांग की।
इस मौके पर प्रधान देवग्राम पुरणी देवी, भगवती प्रसाद, सतीश चंद्र, हरीश परमार, पूरण सिंह, नर्बदा देवी, पार्वती देवी, मुन्नी देवी, सुमन देवी, हिंवाली देवी, रमेश लाल, कमला और सोहन आदि मौजूद थे।