{"_id":"681de4aad06973623a07019f","slug":"demand-for-operation-of-city-bus-service-from-chamoli-to-collectorate-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112294-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली से कलेक्ट्रेट तक सिटी बस सेवा के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली से कलेक्ट्रेट तक सिटी बस सेवा के संचालन की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट व जिला न्यायालय तक पहुंचने के लिए तय करते हैं एक किमी की पैदल पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। स्थानीय लोगों ने चमोली बाजार से कलेक्ट्रेट परिसर तक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। कहा गया कि पूर्व में नगर पालिका गोपेश्वर की ओर से सिटी बस का संचालन किया जाता था मगर यह सेवा पिछले दो साल से बंद है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि प्रतिदिन थराली, देवाल, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, गौचर, पोखरी, ज्योतिर्मठ के साथ ही अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय पहुंचते हैं। चमोली बाजार से गोपेश्वर जीरो बैंड तक वाहन में आने के बाद लोगों को कलेक्ट्रेट व जिला न्यायालय तक पहुंचने में करीब एक किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। गैरसैंण के अजय, महेंद्र सिंह, कमल सिंह, अरविंद, विनोद और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सिटी बस सेवा का संचालन हो तो पैदल नहीं चलना पड़ेगा। पोखरी के देवी प्रसाद का कहना है कि पोखरी से गोपेश्वर तक पहुंचने में जितना किराया लगता है, उतना ही कलेक्ट्रेट तक जाने में भी खर्च हो रहा है। इधर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत का कहना है कि सिटी बस के संचालन की योजना बनाई गई है। आगामी जुलाई माह से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए चालक की व्यवस्था की जा रही है।