{"_id":"687e4d95d94fb6ec68031dbf","slug":"debris-fell-on-the-house-one-room-was-damaged-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-116482-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मकान पर गिरा मलबा, एक कमरा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मकान पर गिरा मलबा, एक कमरा क्षतिग्रस्त
Mon, 21 Jul 2025 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। बारिश से ग्राम पंचायत डिम्मर के द्योड़ा तोक के सोहन लाल के मकान पर मलबा गिरने से उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित सोहन लाल ने बताया कि रविवार रात को लगभग 2.40 बजे भारी बारिश से मकान के पीछे से मलबा आने से एक मकान का कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी वृद्ध मां और वे दूसरे कमरे में सोए हुए थे जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक सिमली अजय कुशवाह ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। आपदा मद से पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दे दिया जाएगा। संवाद