फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris and soil are being dumped in Jakhed Gadera

Chamoli News: जखेड़ गदेरे में डाला जा रहा मलबा और मिट्टी

Sun, 22 Jun 2025 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Jun 2025 03:47 PM IST
विज्ञापन
Debris and soil are being dumped in Jakhed Gadera
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का मलबा और मिट्टी नैनीताल हाईवे के जखेड़ गदेरे में डाली जा रही है जिससे पिंडर नदी दूषित हो रही है। नरेश खंडूड़ी, महिपाल सिंह, सुबोध डिमरी आदि ने कहा कि तहसील मुख्यालय से मात्र एक किमी की दूरी पर स्थित नैनीताल हाईवे के जखेड़ गदेरे से आए दिन अफसर आवाजाही करते हैं लेकिन गदेरे में डाला जा रहा मलबा और मिट्टी उन्हें नहीं दिख रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच की मांग की। वहीं एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि निर्माण कार्यों की मिट्टी को नदी, नालों में डालने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed