फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dead body of JP Company employee found hanging from a rope under suspicious circumstances

Chamoli News: संदिग्ध परिस्थिति में रस्सी से लटका मिला जेपी कंपनी के कर्मचारी का शव

Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of JP Company employee found hanging from a rope under suspicious circumstances
ज्योतिर्मठ। मारवाड़ी में जेपी कंपनी में तैनात एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में कंपनी के परिसर में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह राणा (55) पुत्र मुरली सिंह राणा निवासी ग्राम खड़िया पोस्ट फाटा जिला रुद्रप्रयाग जेपी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। वह कंपनी के क्वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह लोगों को विजय सिंह का शव कंपनी परिसर स्थित एक पेड़ से रस्सी से लटका हुआ दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि विजय सिंह सुबह साढ़े चार बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल गए थे। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed