फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dead body found hanging from a tree under suspicious circumstances

Chamoli News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव

Sun, 21 Sep 2025 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Sep 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a tree under suspicious circumstances
देवाल। ब्लॉक के ल्वाणी गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे से लटका मिला। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और 11 माह का बेटा भी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ल्वाणी गांव की विवाहिता उर्मिला देवी (23) पत्नी प्रेम सिंह लकड़ी लेने के लिए गांव से करीब एक किमी दूर गई थी। घर नहीं लौटने पर उसके परिवार व गांव वालों ने खोज की तो उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। उर्मिला देवी का मायका नंदानगर के कनोल गांव में है। उसका 11 माह का एक बेटा भी है। उर्मिला का पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में उसके सास, ससुर, देवर व ननद हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उर्मिला की शादी दो साल पहले ही हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पा रहा है। उर्मिला के मायके को इसकी सूचना दे दी गई है। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed