फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dead bodies of two women found hanging in their homes

Chamoli: संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटके मिले दो महिलाओं के शव, परजिनों ने जताई हत्या का आशंका

Wed, 07 Dec 2022 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 05:14 PM IST
सार

पदम सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2018 में पूरण सिंह से हुई। आरोप लगाया कि पूरण सिंह ने दूसरी शादी कर ली है जिसके कारण वह उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Dead bodies of two women found hanging in their homes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

चमोली जिले में दो महिलाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस में तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। तहसील नारायणबगड़ के नामतोल गांव की निशा पत्नी पूरण सिंह घर में पंखे से फंदे से लटकी मिली।

विज्ञापन


निशा के भाई पदम सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक को मामले में तहरीर देते हुए हत्या की आशंका जताई। पदम सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2018 में पूरण सिंह से हुई। आरोप लगाया कि पूरण सिंह ने दूसरी शादी कर ली है जिसके कारण वह उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: बहादराबाद रोड पर हादसा, चलती कार पर कूदा बारहसिंघा, कई सवारियां घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पोखरी तहसील के अंतर्गत ग्राम तोणजी में माहेश्वरी देवी (29) पत्नी पूरण लाल घर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बर्त्वाल, मोहन सिंह और शांति प्रसाद डिमरी ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता बीर सिंह निवासी लमगौडी जिला रुद्रप्रयाग ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed