{"_id":"62b882834994772cd5619603","slug":"de-addiction-rally-organized-at-various-places-gopeshwar-news-drn4156329125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह आयोजित की नशामुक्ति रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह आयोजित की नशामुक्ति रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ जगह-जगह नशामुक्ति रैली आयोजित की गई। पोखरी, गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कहा गया कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं, एसएसआई देवेंद्र पंत, चौकी प्रभारी नवीन चौहान आदि मौजूद रहे। थाना गैरसैंण में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र धुनार घाट में छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। जोशीमठ में केंद्रीय विद्यालय और देवभूमि पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। संवाद
‘नशे की लत से बढ़ती है अपराध की प्रवृत्ति’
मुख्यालय के चिकित्सा परिसर में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मादक पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव, नशा उन्मूलन, नशा पीड़ितों की विधिक सहायता तथा नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सिविल जज सीनियर डिवीजन/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने कहा कि नशे की लत से व्यक्ति में अपराध की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। इसलिए नशे का प्रयोग न करें। नशीले पदार्थों के व्यापार व उपयोग को रोकने और दंड के लिए सरकार की ओर से एनडीपीएस अधिनियम बनाया गया है। डा. आशीष गुसाईं ने नशे से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसआई वजिंद्र नेगी, डा. रश्मि बिष्ट, नीलम, श्वेता गुसाईं और सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद