फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Culture of Garh-Kumaon seen in Gauchar Fair

Chamoli News: गौचर मेले में दिखी गढ़-कुमाऊं की संस्कृति

Wed, 15 Nov 2023 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 Nov 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Culture of Garh-Kumaon seen in Gauchar Fair
गौचर मेले में पहली सांस्कृतिक संध्या पर प्रस्तुति देती पद्मश्री बसंती बिष्ट की टीम के कलाकार ।
फोटो
विज्ञापन

जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने जागरों से मंच पर लोक परंपरा को किया जीवंत
स्कूली बच्चों ने हे नंदा हे गौरा..., उत्तराखंडी परवासी भै बंधो... की दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेला गौचर की पहली सांस्कृतिक संध्या में हुए कार्यक्रमों में गढ़-कुमाऊं की संस्कृति दिखाई दी। जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने मंच पर मां नंदा, भैरव देवता और गढ़ देवी जागरों से गढ़वाल की लोक परंपरा को जीवंत किया। वहीं, कुमाऊंनी लोक गायक जीतेंद्र तोमकियाल और नृत्यांगना श्वेता मेहरा ने संगीत की मधुर धुनों से कुमाऊं की सांस्कृतिक छटा के दर्शन कराए।
स्कूली शिक्षण संस्थाओं के प्रतियोगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने हे नंदा हे गौरा..., उत्तराखंडी परवासी भै बंधो..., गंगा मातमी माई हर हर गंगे..., द्यो लागी ते ऊंचा कैलाशू द्यो... आदि गीतों पर लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद जागर गायिका बसंती बिष्ट ने सुफल ह्वेल जाया तुम्हारी जातरा..., हिट सुवा कोथिग तेरी झंवरि बाजी छम्म छम्मा..., के जागा से आयो न्यूतो... आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कुमाऊंनी गायक जीतेंद्र तोमकियाल ने स्याली घुंघरू बजे दे... से कार्यक्रम शुरू किए। इसके बाद उन्होंने संगीता मैं रड़ गयो बांज का पथेलों मां... आदि कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्यांगना श्वेता मेहरा ने हे मधू, क्रीम पौडर घसनि किलै नी..., मेरी ढाई हाथे धमेली, मैं पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी... की प्रस्तुति दी। मेले में छात्रों ने रम्माण मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किया जिसे दशकें ने खूब सराहा।
विज्ञापन


साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

कर्णप्रयाग। गौचर मेले में पुलिस की ओर से शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को साइबर अपराध, नशे से बचाव एवं महिला संबंधी अपराध रोकने के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी साइबर सेल चमोली एसआई नवनीत भंडारी एवं उनकी टीम ने लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन नंबर डायल-112 आदि के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता के पंपलेट किए वितरित। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------------

दो दिसंबर को होगा बूंखाल कालिंका मेला

पौड़ी। जनपद पौड़ी के राठ क्षेत्र में होने वाला बूंखाल कालिंका मेला आगामी दो दिसंबर को होगा। मेले में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शिरकत करेंगे। मेले को भव्य रूप में मनाने के लिए मेला समिति ने तैयारियां तेज कर ली हैं। इस दौरान जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की जागर व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हाेंगी। बुधवार को मेले को लेकर बूंखाल कालिंका माता मंदिर परिसर में बलि निषेध मां बूंखाल कालिंका मेला समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष गजे सिंह ने बताया कि बूंखाल मेले में डोली यात्रा मंलुंड गांव से शुरू होती है। इसके साथ ही नलाई, मरगांव, गोदा, चौंडा, खंडखिल, नौगांव आदि गांवों से भी डोली यात्रा मंदिर आएगी। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बैठक में समिति के सचिव विनोद गोदियाल, कोषाध्यक्ष विकास हंस, मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश चंद्र गोदियाल, जसपाल सिंह, धीरज कंडारी, विजय सिंह आदि शामिल रहे। संवाद

सेम मुखेम मेले की तैयारियों पर चर्चा
लंबगांव(टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र के सेम मुखेम में 25 से 27 नवंबर को होने वाले त्रिवार्षिक मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को आयोजन समिति ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। कहा कि प्रत्येक तीसरे वर्ष होने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। मेला संयोजक व जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मेले को भव्यता देने पर विचार-विमर्श किया। बताया कि 27 गांव के उपली रमोली पट्टी के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य मेले के पदेन सदस्य हैं। मंदिर समिति और प्रबंधक समिति मेले की व्यवस्थाओं, दुकानों, फड, ठेलियों सहित विभागीय स्टॉल लगाने की जिम्मेदारी देखती है। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद रावत ने कहा कि मेले के समापन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस मौके पर प्रधान नत्थी सिंह राणा, गुलाब सिंह पंवार, लोकपाल कंडियाल, नरेंद्र चमोली, राजपाल राणा, महावीर भंडारी और वरुण पाल रजवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed