{"_id":"ca43c1406fa8ed8245abe632f7a85084","slug":"cultural-programme-in-mela-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरों की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरों की दी प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 15 Jan 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला मंगल दल खेती की महिलाओं ने ढोल दमाऊं के साथ जागर गायन और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। लोक जागृति विकास संस्था के कलाकार जितेंद्र कुमार और टीम ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। मेले में लगे कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत नौ विभागों के स्टॉल लगे।
विज्ञापन
लोगों ने समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी पेंशन योजनाओं के आवेदन भी लिए।
मेले विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि 15 सालों के राज्य में एक भी सरकार गरीबी, बेरोजगारी को दूर तरक्की के द्वार नहीं खोल पाई। कुंजवाल ने लोगों से चुनाव के समय राजनेताओं का चयन सोच समझकर करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सीएम हरीश रावत को गरीबों का हितैषी और राज्य का विकास करने वाला सीएम बताया। कहा कि केंद्र सरकार अर्धकुंभ सहित अन्य विकास योजनाओं के लिए पैसा नहीं दे रही है, जिसके चलते विकास बाधित हो रहा है। इस मौके पर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने विचार रखे। मेले में सीएम हरीश रावत को भी पहुंचना था लेकिन वे नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह, जीएमवीएन के निदेशक सुरेश बिष्ट, गौचर नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश नेगी, कलम कोहली, बसंत शाह, समिति के सचिव गैणा सिंह, अजय किशोर, राजा चौहान, हरीश सती, महेश खंडूड़ी, दान सिंह, एनएसयूआई के जयदीप शाह, महेश खंडूड़ी, राजेश्वरी नेगी, राधा देवी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसडीएम अनूप नौटियाल आदि मौजूद थे।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
पर्यटक आवास गृह आदिबदरी, पटवारी चौकी आदिबदरी और सामुदायिक विकास एवं विपणन केंद्र नौटी का लोकार्पण।
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
बारह गांव समूह पेयजल योजना, गांवली, उत्तरों, कुनीगाड़ और दाड़िमडाली पेयजल योजना, बाबा मोहन उत्तराखंडी स्मृति द्वार, गैरसैंण नगर पंचायत में 14 लाख के पैदल मार्ग, किरसाल हल्का वाहन मोटर मार्ग, रोहिड़ा, मंगरोली और ऐरवाड़ी में मेरा गांव मेरी सड़क योजना, विद्युत उप संस्थान मेहलचौंरी और आदिबदरी का शिलान्यास।
ज्ञापन सौंपा
मेले में बुजुर्ग पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि आदिबदरी के प्राथमिक स्वास्थ्य में दर्द की दवा तक नहीं है। यहां एलोपैथिक अस्पताल खोला जाना चाहिए। आयोजक समिति ने पॉलीटेक्निक, मेलास्थान का विस्तार, कांसुवा में बैंक, पर्यटक स्थल ईश्वरीखाल का सुंदरीकरण आदि की मांगों को लेकर स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल को ज्ञापन सौंपा।