फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   cultural program of garwal and kumaun cultural

गढ़वाल और कुमाऊं की संस्कृति का दिखा समागम

Thu, 03 Dec 2015 06:00 PM IST
कर्णप्रयाग
कर्णप्रयाग Updated Thu, 03 Dec 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और पत्र सूचना निदेशालय द्वारा आयोजित मेले के दूसरे दिन कालेश्वर-जयकंडी में गढ़वाल और कुुमाऊं की संस्कृति का समागम रहा। यहां अल्मोड़ा से पहुंचे कुमाऊंनी और स्थानीय कलाकारों ने गढ़वाली लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


जयकंडी के बगड़ में आयोजित मेले के दूसरे दिन जय नंदा लोक कला केंद्र अल्मोड़ा की लता पांडे के संचालन में कलाकारों ने हिरा समधणी हिरा नाचि दे, पतली कमर हिलै दे..., सहित कई अन्य लोक गीत और नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। जबकि उत्तरांचल पर्वतीय कला केंद्र के कलाकारों ने कुमाऊंनी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। वहीं लोक कलाकार कांति प्रसाद डिमरी ने गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा रचित समद्योला की द्वि दिनी समलौणा रे गिनी..की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


स्थानीय युवक श्रीकांत डिमरी ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए गीत की प्रस्तुति देकर इसके संरक्षण की अपील की। सरस्वती विद्या मंदिर कर्णप्रयाग की छात्राओं द्वारा नंदा राजजात की झांकी और नृत्य सहित भोटिया जनजाति की महिलाओं द्वारा परंपरागत झुमैलो नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पत्र सूचना निदेशालय के उपनिदेशक प्रकाश थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, कालेश्वर के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार, कालेश्वर के प्रधान हरीश चौहान, लंगासू व्यापार संघ के अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, दशमद्वार के अध्यक्ष जीबी पंत, संरक्षक बल्लभ प्रसाद डिमरी और नारायण सिंह, गंगाधर मैखुरी, स्वर्का के युवक मंगल दल अध्यक्ष अनूप असवाल, चक्रधर मैखुरी, बीडीओ डीडी उनियाल आदि उपस्थित थे।

उठाएं योजनाओं का लाभ
मेले में आयोजित गोष्ठी के दौरान जिला श्रम अधिकारी पिंकी टम्टा ने कहा कि साल में 90 दिन काम करने वाले निर्माण श्रमिक विभाग में पंजीकरण कराकर पेंशन, ऋण, छात्रवृत्ति सहित बीमा योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। कृषि विभाग के प्रेम प्रकाश शैली ने अनुदान पर मिलने वाले उपकरण और बीज, उद्यान के सीपी चमोली ने लोगों को उद्यानीकरण से संबधित जानकारियां दी। हिमालयन हस्त कौशल ग्राम उद्योग समिति की सचिव जयंती कुंवर ने महिला स्वरोजगार की जानकारी दी।

अंश और तमन्ना रही प्रथम
मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिशु स्वास्थ्य प्रदर्शनी में 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों में अंश ने प्रथम, रिया खंडूड़ी ने द्वितीय और आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 3 से 5 वर्ष के बच्चों में तमन्ना पंवार प्रथम, शुभम द्वितीय और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। प्रदर्शनी का संचालन डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज जैन ने किया। विजेता बच्चों को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।


प्रतिभागियों को किया सम्मानित
क्विज में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जेएस पंवार द्वारा पूछे गए सवालों का सबसे पहले जवाब देने वालों को स्टील की प्लेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नयन कोठियाल, रूचि देवी, प्रकाश खंडूड़ी, एसएस रावत, रजनी देवी, दीक्षा, आरती कोहली, बबीता रावत, नारायण सिंह, लता पांडे ने सबसे पहले प्रश्नों का सही जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed