फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cultural material distributed to 16 women's mangal parties

16 महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री बांटी

Fri, 03 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Cultural material distributed to 16 women's mangal parties
गोपेश्वर में महिला सम्मेलन में महिलाओं को सामग्री वितरित करते विधायक महेंद्र भट्ट। - फोटो : GOPESHWAR
दशोली ब्लाक सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन में महिला मंगल दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराबबंदी, स्वच्छता अभियान के साथ ही वनाग्नि सुरक्षा के लिए जन जागरूकता रैली के आयोजन पर जोर दिया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने 16 महिला मंगल दलों को विधायक निधि से सांस्कृतिक सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। प्राचीन रीति-रिवाज, खान-पान और जड़ी बूटियों से औषधियां बनाने में महिलाएं आज भी निपुण हैं। सरकार महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दे रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिला सहकारी बैंक की मदद से महिला मंगल दल स्वयं का कारोबार स्थापित कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, ममंद अध्यक्ष कमला देवी, सुलोचना, सतेश्वरी देवी, कंचन, ममता, दीपा, कल्पेश्वरी, लक्ष्मी, पूनम, पुष्पा देवी, मानसी, कविता और राजेश्वरी देवी के साथ ही कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed